Please wait
अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic

फरहान और रणवीर के बीच सुलह कराएंगे आमिर खान

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर द्वारा प्रोजेक्ट बीच में छोड़ने के बाद फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 40 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

17 Feb 2026

फरहान और रणवीर के बीच सुलह कराएंगे आमिर खान

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर द्वारा प्रोजेक्ट बीच में छोड़ने के बाद फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 40 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

बताया जा रहा है कि रणवीर ने यह कहते हुए मुआवजा देने से इनकार कर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स का बनना और रुक जाना आम बात है, इसलिए वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं निर्माताओं का कहना है कि अभिनेता के पीछे हटने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही बड़ी रकम खर्च की जा चुकी थी।

इसी बीच खबर है कि आमिर खान ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पहल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर के घर पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरहान, रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि और रणवीर के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश हुई। सूत्रों का कहना है कि आमिर दोनों पक्षों के बीच चल रहे अनसुलझे मुद्दों को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर ने स्क्रिप्ट से असंतुष्ट होने के कारण फिल्म छोड़ी। उनका कहना था कि निर्माता कहानी में बदलाव के लिए तैयार नहीं थे। साथ ही यह भी सामने आया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई अग्रिम भुगतान नहीं लिया था। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आमिर खान की पहल से यह विवाद सुलझ पाएगा और 'डॉन 3' की राह दोबारा साफ होगी या नहीं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फरहान और रणवीर के बीच सुलह कराएंगे आमिर खान
फिल्म 'डॉन 3' को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर द्वारा प्रोजेक्ट बीच में छोड़ने के बाद फरहा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News